Charkhi Dadri News : विधानसभा क्षेत्र के सभी चारों मंडलों के बूथ स्तर पदाधिकारियों ने ग्रामीण स्तर पर कार्यालय खोले

0
109
Booth level officials of all four divisions of the assembly constituency opened offices at the village level.
गांव मांढी हरिया बूथ संख्या 80 का उद्घाटन कर पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनते किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी 239 बूथों पर कार्यालय संचालित कर पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। कार्यक्रमा को लेकर किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने सभी बूथ प्रभारियों को प्रशिक्षित करते हुए प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडक़र आनलाईन पीएम का भाषण सुनाया।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के 239 बूथों पर नए कार्यालय संचालित कर वहां पर पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी।

उन्होंने गांव मांढी हरिया के बूथ संख्या 80 पर पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ ळै कि किसी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पार्टी कार्यालय ंसचालित किए गए हैं। भाजपा ही विश्व की सबसे अनुशासति व राष्ट्रहितैषी राजनैतिक दल है जिसका कार्यकर्ता सदैव जनिहत के लिए तत्पर रहता है। ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सभी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का जन-जन तक प्रचार कर तीसरी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हरियाणा में नायब सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल के फूल को सभी विधानसभा में खिलाने के काम में जुट जाएं और जनता को बताएं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ही हरियाणा के हर वर्ग का ख्याल रख सकते हैं। भाजपा सरकार में ही हरियाणा की तरक्की और खुशहाली संभव है। उन्होंने चुनाव की तिथि घोषित करने पर चुनाव आयोग का आभार भी जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डा. किरण कलकल व उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा कारी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 239 बूथ प्रभारियों को शुक्रवार को ही प्रशिक्षितकर आज दादरी जिले में सफल अभियान पूरा किया गया है। उनके अलावा कार्यक्रम में पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, हरीप्रकाश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भल्लेराम चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा कारी, मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, प्रदीप रुदड़ौल, मा. जगदीश अटेला, चंद्रपाल सांगवान, रामनिवास पिचौपा, मंजीत पहलवान, विधानंद हंसावास, नरेन्द्र कादमा, सपना सैन, मंजीत सैन, सत्यवान मोड़ी इत्यादि सभी बूथ प्रहरियों ने अपने अपने बूथ पर कार्यालय संचालित कर पीएम के मन की बात सुनी।

मंदोली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी

भाजपा नेता उमेद पातुवास ने गांव मंदोली में पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनते हुए कहा कि भाजपा ने सही मायनों में किसान व नौजवान को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित करके उनके परिवारों में खुशी दी है। 2014 से पहले कांग्रेस राज में हरियाणा में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था। कांग्रेस के समय भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद के हिसाब से नौकरियां बंटती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा में पारदर्शी सिस्टम लागू हुआ। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मैरिट के आधार पर 1 लाख 40 हजार से अधिक नौकरियां दी गई। भाजपा किसान हितैषी सरकार है। किसानों के हित में जितने काम भाजपा की सरकार ने किए हैं, उतने काम कांग्रेस की सरकारों ने कभी नहीं किए। कांग्रेस ने तो किसानों को दो-दो रुपयों के चेक देकर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों का मान-सम्मान सर्वोपरि रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे बढ़ते हुए हरियाणा में किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का जो निर्णय लिया है वह देश में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय है।