Charkhi Dadri News : भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से आशीर्वाद लिया

0
98
BJP's newly appointed district president took blessings from state president Mohan Lal Baroli
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से आशीर्वाद लेते भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने आज चंडीगढ पहुंच कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, विधायक सुनील सांगवान व विधायक उमेद पातुवास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला स्तर के संगठन में शामिल कर जनसेवाओं परध्यान केन्द्रित रखा जाएगा।

चंडीगढ स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से मुलाकात के दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भाजपा संगठन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को सदैव मान सम्मान मिलता है और पदरुपी जिम्मेवारी को राष्ट्रहित सर्वोपरि भावना से काम करना होगा। जिलाध्यक्ष के रुप में जिले में हर वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना जरुरी है।

प्रदेश के नए बजट में दक्षिणी हरियाणा को अनेक नई योजनाओं की सौगात मिली है जिससे किसान, नौजवान, महिला, कर्मचारी, व्यापारी सभी वर्ग लाभाविंत होंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने कहा कि पार्टी संगठन में बूथ प्रहरी से काम शुरु किया था और पार्टी सदस्यता अभियान से लेकर प्रत्येक चुनाव में उन्होंने समर्पित भावना से काम किया है। पार्टी ने उनको जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उनके साथ जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां इत्यादि मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News : महिला महाविद्यालय बाढड़ा में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरु