Charkhi Dadri News : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी व भाजयूमो के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव ने चार मंडलों के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

0
62
BJP Kisan Morcha State President Sukhvindra Mandhi and former BJYM President Manish Yadav addressed the workers of four divisions.
कस्बे की एसएस वाटिका में चार मंडलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा का हरेक कार्यकर्ता तैयार है। भाजपा का हर कार्यकर्ता केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए केन्द्र की तर्ज पर तीसरी बार सत्ता में आने के लिए जुट गया है।यह बात उन्होंने कस्बे की एसएस वाटिका में बाढड़ा, कादमा, झोझू व चिडिय़ा मंडल की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए कही। भाजयूमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि हरियाणा में समग्र विकास के लिए हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के असीम आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं तथा लोगों को भाजपा की नीतियों को भी बताएं।

ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लगातार चुनाव जीतती आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा आज हो चुकी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें और पार्टी की जीत को बड़ी जीत में बदलने के काम में जुट जाएं।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सभी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का जन-जन तक प्रचार कर तीसरी बार सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हरियाणा में नायब सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेकर हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित करके उनके परिवारों में खुशी दी है। 2014 से पहले कांग्रेस राज में हरियाणा में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था। कांग्रेस के समय भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद के हिसाब से नौकरियां बंटती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा में पारदर्शी सिस्टम लागू हुआ। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मैरिट के आधार पर 1 लाख 40 हजार से अधिक नौकरियां दी गई। भाजपा किसान हितैषी सरकार है। किसानों के हित में जितने काम भाजपा की सरकार ने किए हैं, उतने काम कांग्रेस की सरकारों ने कभी नहीं किए। कांग्रेस ने तो किसानों को दो-दो रुपयों के चेक देकर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों का मान-सम्मान सर्वोपरि रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे बढ़ते हुए हरियाणा में किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का जो निर्णय लिया है वह देश में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय है।

अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल के फूल को सभी विधानसभा में खिलाने के काम में जुट जाएं और जनता को बताएं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ही हरियाणा के हर वर्ग का ख्याल रख सकते हैं। भाजपा सरकार में ही हरियाणा की तरक्की और खुशहाली संभव है। उन्होंने चुनाव की तिथि घोषित करने पर चुनाव आयोग का आभार भी जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर है।
मंडल स्तरीय बैठकों में भाजपा नेता व पूर्व जिला पार्षद उमेद पातुवास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, विजय झोझू, विस्तारक गिरधारी लाल, सत्यवान मोड़ी, संयोजक चंद्रपाल सांगवान, मंडल अध्यक्ष रामनिवास पिचौपा, बिल्लू सरंपच झोझू, विधानसभा प्रभारी जगदीश अटेला, मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, नरेन्द्र कादमा, पूर्व जिला राजबाला कारी, कष्ट निवारण समिति सदस्य जयबीर काकड़ौली, विधानंद हंसावास, मंजीत पहलवान इत्यादि मौजूद रहे।