Charkhi Dadri News : भाजपा ने देश व प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंचाई: जगत बाढड़ा

0
61
BJP has brought unemployment to its peak in the country and state: Jagat Badhra
ग्रामीणों से मिलते वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगत सिंह बाढड़ा।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। कांग्रेस वरिष्ठ नेता जगत सिंह बाढड़ा ने क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपति नीतियों व सरकारी संस्थानों को निजि हाथों में सौंपने से देश व प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश का बेरोजगार युवा अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के शासन को याद कर रहा है और इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय तो अनेक लोक लुभावने वायदे करती है लेकिन उसके बाद अमीर घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए जनविरोधी फैसलें थोप देती है जिससे गरीब किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी प्रतिदिन हड़ताल व रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। कांग्रेस गांव गांव जाकर जाकर जनभावनाओं के आधार पर पार्टी घोषणापत्र तैयार करेगी जिसको सत्ता में आते ही कानूनी रुप में लागू किया जाएगा। भाजपा कच्ची नौकरियों में भर्ती कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है जो न्यायसंगत नहीं है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया और आगामी समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जनता को उनको दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचने देगी। कांग्रेस शासनकाल में दादरी भिवानी जिले को विकास के क्षेत्र में प्राथमिकता से बजट जारी किया गया लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार के दस साल के शासनकाल में इस क्षेत्र के साथ रोजगार, विकास व मुलभूत सुविधाओं में जमकर उपेक्षा बरती गई है। प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस सरकार बनते ही सभी वर्गो के कल्याण के लिए कदम उठाया जाएगा। पूंजीपतियों के दबाव में सरकार कारखानों में उत्पादित सामान को मनमाने भाव पर बेच कर उनको मुनाफा दे रही है वहीं किसान के अनाज के भाव को नाममात्र दरों पर निर्धारित कर भोलेभाले अन्नदाता का अपमान कर रही है जो न्यायसंगत नहीं है।

भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब एक प्रदेश व्यापी अभियान बन चुका है

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में चल रहा भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब एक प्रदेश व्यापी अभियान बन चुका है। अभियान के तहत जहां-जहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। यह अभियान प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन में एक अहम कड़ी साबित होगा। भाजपा सरकार ने देश की शान व सम्मान के प्रतीक जवान, किसान व खिलाड़ी तीनों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत जवानों के हकों पर डाका डाल दिया है। वहीं किसान किस हालात में है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। किसानों को अपने हकों के लिए बार-बार सडक़ों पर उतकर संघर्ष करना पड़ता है और सरकार के निर्देश पर अन्नदाता पर लाठियां व गोलियां चलाई जाती है। कृषि प्रधान देश व प्रदेश में अन्नदाता के साथ जो बर्ताव भाजपा सरकार के दौरान किया गया है उससे बड़े दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती।

वहीं अपने न्याय के लिए आवाज उठा रहे खिलाडिय़ों को जंतर-मंतर पर जिस प्रकार से घसीटा गया इस प्रकार का बर्ताव गुलाम भारत में नहीं हुआ होगा।उन्होंने कहा कि कोई किसान तो कोई गरीब हितों का हितैषी होने का दावा कर रहा है लेकिन प्रदेश का मतदाता जानता है कि इन दोनों दलों ने सरकार में रहते हुए केवल अपने स्वार्थ को साधने का काम किया है। प्रदेश का किसान लगातार चार साल से सडक़ों पर बैठा है वहीं बेरोजगार अलग अलग पोर्टल पर अपना ब्यौरा देने के बावजूद निठल्ला बैठने को मजबूर है। इससे किसानों के सामने अपनी लागत की भरपाई करना मुश्किल हो गया है।