Charkhi Dadri News : रेखा गुप्ता को सीएम बनाने पर भाजपा ने खुशी जताई

0
111
BJP expressed happiness over making Rekha Gupta the CM
रेखा गुप्ता के सीएम बनाने पर खुशी प्रकट करते भाजपा कार्यकर्ता।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा विधायक व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। मुनीश बडेसरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कर भाजपा के इस फैसले पर खुशी जताई है।भाजयूमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीश बडेसरा ने कहा कि रेखा गुप्ता का प्रदेश से संबंध होना प्रत्येक हरियाणवी के लिए गर्व की बात है। दिल्ली भाजपा द्वारा उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने पर बाढड़ा खंड के बीजेपी वर्कर में खुशी का माहौल है।

मुनीश बडेसरा ने कहा कि एक आम आदमी का बड़े पद पर आसीन होने का सपना केवल बीजेपी पार्टी में ही संभव है

चरखी दादरी जिला के गांव बोंद कला की बहु रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर दादरी जिला और हरियाणा प्रदेश को बड़ा सम्मान दिया है। भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है, जोकि सराहनीय है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनाने पर दिल्ली में विकास कार्यों को गति मिलेगी। दिल्ली तीन तरफ से हरियाणा से घिरी हुई है। रेखा गुप्ता का हरियाणा से संबंध होना दिल्ली और हरियाणा में विकास कार्यों में तेजी आएगी। मुनीश बडेसरा ने कहा कि एक आम आदमी का बड़े पद पर आसीन होने का सपना केवल बीजेपी पार्टी में ही संभव है। इसको बीजेपी ने पिछले दिनों करके भी दिखाया है।

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में आप कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर साबित भी किया है। एक महिला को मुख्यमंत्री बनाने पर मुनीश बडेसरा ने कहा कि बीजेपी पार्टी ही महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करती है। देश के मतदाता लगातार राष्ट्र हित में मतदान करके यह साबित कर रहे हैं कि देश को मोदी के सपनो का भारत बनाना है । उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी बीजेपी पार्टी प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। बधाई कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मास्टर चंद्रपाल सांगवान, सपना सैन, मुनीश बडेसरा, निरंजन लाल शर्मा, रामपाल जांगड़ा, मोहन सैनी, कुलदीप श्योराण, सुनील शर्मा, ईश्वर वर्मा इत्यादि ने खुशी जताई।

Charkhi Dadri News : उपमंडल फायर ब्रिगेड सब स्टेशन कार्यालय की भूमि के लिए अधिकारियों ने संभावित स्थानों का निरीक्षण किया