• भाजपा बाढड़ा मंडल कार्यकारिणी में हवासिंह सनवाल को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा ने बाढड़ा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हवासिंह सनसनवाल को मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व बीडीसी वेदकौर आर्यनगर को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष माहेनलाल बड़ौली, सीएम नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान, विधायक उमेद पातुवास सहित हाईकमान का आभार प्रकट किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी व मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां ने नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि निरंजन शर्मा कारीदास, बलवान शर्मा जीतपूरा, हवासिंह सनवाल काकड़ौली सरदारा, पूर्व सरपंच जगदीश श्यामकलां, सरोज देवी बाढड़ा को मंडल उपाध्यक्ष, सुनील पिलानियां काकड़ौली व मुनेश गोविंदपूरा को मंडल महामंत्री, सोमबीर जगरामबास, गोविंद लाड, सुशीलाल कारीदास, जयभगवान लाडावास, सरपंच सुभाष ढाणी सुरजा, अमित श्योराण पंचगावां, कृष्णा मोद, वेदकौर आर्यनगर आर्यनगर को सचिव, सत्यवान आर्य जेवली को कोषाध्यक्ष, आईटी एवं मिडिया प्रभारी योगेश आर्यनगर, अमित पंचगावां, अक्षय हंसावास,तस्वीर सिंह भांडवा, अजीत भांडवा, विजय आर्यनगर को कार्यकारिाणी सदस्य चयनित किया गया है। जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन व सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

भाजपा जिला कार्यकारिणी ने यूपीएससी पास आऊट का अभिनंदन किया

यूपीएससी उतीर्ण करने वाले जितेन्द्र सिंह मांढी का भाजपा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उनके आवास पहुंच कर अभिनंदन किया तथा बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने गांव मांढी पिरानु पहुंच कर यूपीएससी उतीर्ण करने वाले जितेन्द्र सिंह को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता के संपर्क में रहना चाहिए और उनके दिखाए गए मार्ग से आगे बढऩा चाहिए, क्योंकि माता पिता कभी बच्चे का बुरा नही कर सकते। आज जो युवा बाहर पढऩे जा रहे हैं उनको अपने लक्ष्य को केन्द्र में रखकर पढ़ाई करनी चाहिए। कुछ युवा बाहर जाकर नशे की लत में पढ़ जाते हैं जो कि उनके भविष्य के खतरनाक सिद्ध हो सकता है।

जितेंद्र कुमार ने दसवीं की पढ़ाई प्रज्ञा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने भांडवा से तथा बारहवीं की पढ़ाई पब्लिक स्कूल से की। बारहवीं के बाद उन्होंने एनडीए में दाखिला। लिया व पूरे परिवार का नाम रोशन किया। लेकिन अंतिम सत्र में के चिकित्सकीय कारण के चलते बोर्ड आउट हो गए। हालांकि इस कठिन समय में ना तो उन्होंने हार मानी और ना ही उनके माता-पिता मायूस हुए। उनके माता पिता ने जितेंद्र कुमार पर विश्वास रखा और उन्हें पूरे मनोबल से समर्थन दिया। जितेंद्र ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू दिल्ली से अपनी उच्च शिक्षा जारी रखते हुए स्वयं ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की। वर्तमान में वह राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में पीएचडी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में उत्तम रैंक प्राप्त की है।

Charkhi Dadri News : शिक्षा हवलदार से कमिशन पाकर बना कर्नल, सीबीआई की भ्रष्टाचार शाखा द्वारा आरोपी के हर पोस्टिंग में लिए गए फैसलों की होगी जांच