Charkhi Dadri News : भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष ने प्रकोष्ट की जिलास्तरीय बैठक में जिला पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

0
89
BJP Backward Class State President handed over the responsibility to the district officials in the district level meeting of the cell.
दादरी भाजपा कार्यालय मे पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज का अभिनंदन कर बैठक में भागीदारी करते भाजपा पिछड़ा वर्ग पदाधिकारी

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आज हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर है। पार्टी संगठन व सरकार मे पहली बार गरीब परिवार के लोगों को पूरा सममान मिल रहा है।   इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली 8 16 जुलाई को महेन्द्रगढ में आयोजित की जाएगी जिसको लेकर संगठन नेताओं की अगुवाई में जिले के प्रत्येक गांव से बडी संख्या में वाहनों का जत्था रवाना किया जाएगा। रैली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से प्रचार प्रसार में जुट जाएं।

कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग का राजनैतिक, आर्थिक विकास सहन नहीं हो रहा

यह बात उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल व पिछड़ा वर्र्ग प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद सुनील हडोदी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों को महेन्द्रगढ रैली का जिम्मेदारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग का राजनैतिक, आर्थिक विकास सहन नहीं हो रहा है लेकिन लोकसभा चुनाव की तरह पिछड़ा वर्ग स्वयं के अलावा अन्य समाज के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। भाजपा शासनकाल में छतीस बिरादरी व हर वर्ग को पूरा सममान मिला तो आजादी के बाद पहली बार हमें हमारा वंचित हक भी सवाया होकर मिला है।  कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में सदैव पिछड़े वर्ग के हितों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव किया है। भाजपा ने पिछले दस साल में सबसे अधिक बेरोजगारों को रोजगार व इस वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरु कर नया इतिहास रचा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहली बार देश को पिछडा वर्ग से संबधित सबसे अधिक जनप्रतिनिधयों को सीएम, मंत्री व अन्य पदों पर बैठाकर इस वर्ग के बकाया को भी सवाया करने का काम किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग ने सबसे अधिक भाजपा को मजबूत कर तीसरी बार सत्ता सौंपने का इतिहास रचा है।

उन्होंने बताया कि आज जींद में संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा की अगुवाई में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश भाजपा संगठन ने महेंद्रगढ में 16 जुलाई को भाजपा ओबीसी समाज की राज्य स्तरीय रैली करने का जिम्मा सौंपा गया है जिसमें  देश के गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रिय शिक्षा मंत्री व हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, विप्लव कुमार देव, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया और मुख्यमंत्री नायब सैनी और सुरेंद्र नागर सहित प्रदेश के अलग अलग कोनों से 50000 लोग शामिल होंगे। उन्होंने ग्राम स्तर पर जिम्मेवारी सौंपी। भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल व पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद सुनील हडोदी ने मुखयातिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज का अभिनंदन कर उनको भरोसा दिलाया कि आगामी 16 जुलाई के महेंद्रगढ कार्यक्रम में चरखी दादरी जिले के प्रत्येक गांव से रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आमजन की भागीदारी होगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष किरण कलकल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हडोदी, जिला महामंत्री नवीन सैनी, एडवोकेट विजय जांगड़ा चांदवास, चेयरमैन बकशी सैनी, जिला प्रभारी धीरज सैनी, मोहनलाल सैनी, जतिन दहिया, प्रेम चांदोलिया, सरपंच मनोज, महाबीर सैन, दयाराम जांगड़ा, सतपाल सिंह, महेंद्र कलियाणा, प्रवीन स्वामी, विरेंद्र जोगी इतयादी मौजूद रहे।