Charkhi Dadri News : भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ने प्रकोष्ट की राज्य स्तरीय रैली के लिए ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी                

0
106
BJP Backward Class District President handed over the responsibility to rural panchayat representatives for the state level rally of the cell.
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद सुनील हडोदी।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। देश की आजादी से लेकर अब तक कागजों में अंकित पिछड़ा वर्ग की आबादी को केवल भाजपा सरकार में उसका वाजिब हक मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नायबसिंह सैनी की अगुवाई में देश व प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को सबसे अधिक मान साम्मान व राजनैतिक व सामाजिक भागीदारी मिली है। भाजपा पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली 16 जुलाई को महेन्द्रगढ में आयोजित की जाएगी जिसमें देशस के ग्रहमंत्री का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

सरकार मे पहली बार गरीब परिवार के लोगों को पूरा मिल रहा है सम्मान 

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद सुनील हडोदी ने शुक्रवार को गांव भांडवा, लाड, नांधा, कादमा, धनासरी, उमरवास, मांढी केहर में ग्रामीणों को पिछड़ा वर्ग की रैली का न्यौता देते हुए कही। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह  हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर है। पार्टी संगठन व सरकार मे पहली बार गरीब परिवार के लोगों को पूरा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग का राजनैतिक, आर्थिक विकास सहन नहीं हो रहा है लेकिन लोकसभा चुनाव की तरह पिछड़ा वर्ग स्वयं के अलावा अन्य समाज के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। भाजपा शासनकाल में छतीस बिरादरी व हर वर्ग को पूरा सममान मिला तो आजादी के बाद पहली बार हमें हमारा वंचित हक भी सवाया होकर मिला है।

कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में सदैव पिछड़े वर्ग के हितों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव किया है। भाजपा ने पिछले दस साल में सबसे अधिक बेरोजगारों को रोजगार व इस वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरु कर नया इतिहास रचा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहली बार देश को पिछडा वर्ग से संबधित सबसे अधिक जनप्रतिनिधियों को सीएम, मंत्री व अन्य पदों पर बैठाकर इस वर्ग के बकाया को भी सवाया करने का काम किया है।

पिछड़ा वर्ग भाजपा को मजबूत कर तीसरी बार सत्ता सौंपने का इतिहास रचा है

पिछले लोकसभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग ने सबसे अधिक भाजपा को मजबूत कर तीसरी बार सत्ता सौंपने का इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि आज जींद में संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कम्बोज की अगुवाई में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश भाजपा संगठन ने महेंद्रगढ में 16 जुलाई को भाजपा ओबीसी समाज की राज्य स्तरीय रैली करने का जिम्मा सौंपा गया है जिसमें  देश के गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रिय शिक्षा मंत्री व हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, विप्लव कुमार देव, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया और मुख्यमंत्री नायब सैनी और सुरेंद्र नागर सहित प्रदेश के अलग अलग कोनों से 50000 लोग शामिल होंगे।

उन्होंने ग्राम स्तर पर जिम्मेवारी सौंपी। आगामी 16 जुलाई के महेंद्रगढ कार्यक्रम में चरखी दादरी जिले के प्रत्येक गांव से रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आमजन की भागीदारी होगी। ग्रामीण दौरों में जिला महामंत्री एडवोकेट विजय जांगड़ा चांदवास, नवीन सैनी, मोहनलाल सैनी, जतिन दहिया, प्रेम चांदोलिया, सरपंच मनोज, महाबीर सैन, दयाराम जांगड़ा, सतपाल सिंह, महेंद्र कलियाणा, प्रवीन स्वामी, विरेंद्र जोगी इतयादी मौजूद रहे।