
(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भाजपा पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली 8 16 जुलाई को महेन्द्रगढ में आयोजित की जाएगी जिसको लेकर सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में जिले के प्रत्येक गांव से चार से पांच वाहनों का जत्था रवाना किया जाएगा। रैली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से प्रचार प्रसार में जुट जाएं।
यह बात भाजपा पिछड़ा वर्र्ग प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद सुनील हड़ौदी ने गांव जीतपूरा, उमरवास, काकड़ौली सरदारा, डोहका, बिलावल, अटेला हड़ौदी में ग्रामीणों को महेन्द्रगढ रैली का न्यौता देते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में सदैव पिछड़े वर्ग के हितों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव किया है। भाजपा ने पिछले दस साल में सबसे अधिक बेरोजगारों को रोजगार व इस वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरु कर नया इतिहास रचा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहली बार देश को पिछडा वर्ग से संबधित सबसे अधिक जनप्रतिनिधयों को सीएम, मंत्री व अन्य पदों पर बैठाकर इस वर्ग के बकाया को भी सवाया करने का काम किया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग ने सबसे अधिक भाजपा को मजबूत कर तीसरी बार सत्ता सौंपने का इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि आज जींद में संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कम्बोज की अगुवाई में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश भाजपा संगठन ने महेंद्रगढ में 16 जुलाई को भाजपा ओबीसी समाज की राज्य स्तरीय रैली करने का जिम्मा सौंपा गया है जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रिय शिक्षा मंत्री व हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, विप्लव कुमार देव, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया और मुख्यमंत्री नायब सैनी और सुरेंद्र नागर सहित प्रदेश के अलग अलग कोनों से 50000 लोग शामिल होंगे। उन्होंने ग्राम स्तर पर जिम्मेवारी सौंपी। उनके अलावा प्रेम चांदालिया, मंजीत सैन इत्यादि मौजूद रहे।