Charkhi Dadri News : आर्यवीर दल ने गांव कादमा में पर्यावरण शुद्धि यज्ञ यात्रा निकाली

0
100
Aryaveer Dal carried out environmental purification Yagya Yatra in village Kadma.
पर्यावरण शुद्धि यज्ञ यात्रा निकालते आर्यवीर।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। आर्यवीर दल चरखी दादरी के तत्वाधान में जिला संचालक स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में गांव कादमा में चल रहे व्यायाम प्रशिक्षण एवम् चरित्र निर्माण संस्कार शिविर में आज व्यायाम के साथ साथ पूरे गांव में सर्वहित साधना न्यास के तत्वावधान में पर्यावरण शुद्धि यज्ञ यात्रा निकाली गई। स्वामी सच्चिदानंद के ब्रह्मत्व में यज्ञ यात्रा का शुभारंभ जिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार, सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार फौजी, हिंद हाई स्कूल निदेशक देवेंद्र माई कलां ने तीन समिधाओं एवम् सामग्री की विशेष आहुतियां प्रदान कर यज्ञ यात्रा का शुभारंभ किया।

इस 6 घंटे की यज्ञ यात्रा में सहायक के रूप में वेदप्रकाश कादमा, व्यायाम शिक्षक नारायण आर्य, राहुल आर्य, मोक्ष आर्य के साथ साथ सभी शिविरार्थी बच्चों ने पूरी यज्ञ यात्रा में भाग लिया और यज्ञ के साथ साथ योग व्यायाम, पर्यावरण संरक्षण, नशमुक्ति आदि की जनजागरण यात्रा भी निकाली। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने बताया कि गांव एवम् क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उत्तरोत्तर ज्ञान, विज्ञान, बल, वैभव ,स्वास्थ्य में वृद्धि करे, ऐसी कामना के साथ यह पर्यावरण शुद्धि यज्ञ यात्रा निकाली गई है। इस यज्ञ यात्रा में कादमा गांव के सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार का यात्रा वाहन के रूप में विशेष सहयोग रहा। यज्ञ यात्रा सुबह 8 बजे कादमा गांव के दादी सेढ़ माता मंदिर से शुरू होकर गांव की प्रत्येक गली से होते हुए अंत में शिविर स्थल हिंद हाई स्कूल के पास पहुंची।