(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। उदारमन एवं दानवीर भामाशाह अमरसिंह प्रधान का जीवन पूरी तरह किसानों व पीडि़तों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अद्भुत संघर्ष कर करके समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया। दीन, दुखी, पीडि़तों, गऊओं और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को उन्होंने दिल खोलकर सहयोग देकर उदारता का परिचय दिया।
यह विचार किसान नेता अमरसिंह प्रधान की शोक संवेदना में बाढड़ा क्षेत्र के आर्य नेता धर्मपाल आर्य धीर शास्त्री ने व्यक्त किए।
सभी आर्यजन हमेशा हमेशा उदारमना अमरसिंह प्रधान और इनके परिवार के कृतज्ञ रहेंगे
अमरसिंह प्रधान की शोक संवेदना में पहुंचे आर्यसमाज के प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कहा कि अमरसिंह प्रधान ने बिजली घर व अन्य धार्मिक संस्थाओं के लिए भूमिदान करने के साथ साथ बाढड़ा में आर्यसमाज मन्दिर के लिए भी भूमिदान दिया। इसके लिए सभी आर्यजन हमेशा हमेशा उदारमना अमरसिंह प्रधान और इनके परिवार के कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने परिवार जनों के प्रति शुभकामना व्यक्त की तथा उन्हें सम्बन्धित साहित्य भेंट किया व प्रधान अमरसिंह के रास्ते पर चलते हुए आर्यसमाज से जुड़े रहने की प्रेरणा की।
अमरसिंह प्रधान की शोक संवेदना में स्वामी सच्चिदानन्द सरस्वती, धर्मपाल आर्य धीर शास्त्री भाण्डवा, कैप्टन रामकुमार आर्य सतनाली, सतपाल आर्य पाण्डवान, महाशय रामकुमार आर्य झोझू, आर्यसमाज बाढड़ा के प्रधान डा. देवेन्द्र आर्य बोहरा, सत्यवीर आर्य सलेमपुरिया, चांदसिंह आर्य झोझूकलां, रमेशचन्द्र आर्य बेरला, विक्रम आर्य व महेन्द्रसिंह आर्य धनासरी, एल.आई.सी. विकास अधिकारी प्रवेश कुमार, सुरेन्द्र आर्य, तेजवीर आर्य किष्कन्धा, कुलदीप आर्य शास्त्री, जगमाल एडवोकेट, वीरेन्द्र आर्य उपप्रधान, अजय शास्त्री, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पंचगांव, सत्यवान आर्य जेवली, रवीन्द्र आर्य दगड़ौली, हरिकिशन आर्य काकड़ौली, जयकरण आर्य, महिपाल आर्य भाण्डवा, हरिदत्त आर्य डीपीई, सतपाल आर्य आर्यनगर, भूपेन्द्र रामदास, राजकुमार आर्य शास्त्री लाड, एडवोकेट हवासिंह आर्य, बलवान आर्य शास्त्री, अजीत आर्य नांधा, प्रकाश बेरला, सत्यप्रकाश प्रवक्ता, सुरेन्द्र फौजी, बीरसिहं सभ्रवाल, सेठ पूर्णमल, पूर्व सरपंच डा. राकेश आर्य, सुमन्त्र भाण्डवा आदि आर्यजनों ने शोक प्रकट किया।
Charkhi Dadri News : 8 मार्च महिला दिवस पर विशेष,स्त्री ही समाज की नींव है