Usha Kadyan Passed Away: चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान की बहन का निधन

0
865
Usha Kadyan Passed Away: चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान की बहन का निधन
Usha Kadyan Passed Away: चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान की बहन का निधन

दादरी में अपने पिता का हालचाल जानने के लिए आईं थी उषा कादयान
Usha Kadyan Passed Away (आज समाज) चरखी दादरी: विधायक सुनी सांगवान की बहन उषा कादयान का आज निधन हो गया। उषा कादयान अपने पिता व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का हालचाल जानने के लिए दादरी आई हुई थी। रात को खाना-खाने के बाद सो गई थी और सुबह देर तक उठी नहीं, तो परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली।

डेढ़ साल पहले टीचर के पद से रिटायर्ड हुई थी उषा

जानकारी के अनुसार करीब 60 वर्षीय उषा सांगवान सरकारी टीचर थी और करीब डेढ़ साल पहले वे रिटायर्ड हुई थी। वर्तमान में वे बीमार चल रहे अपने पिता सतपाल सांगवान का हालचाल जानने के लिए दादरी स्थित अपने पिता के निवास स्थान पर पहुंची थीं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तक वह उठी नहीं, तो परिवार के लोग उन्हें जगाने पहुंचे, तो वह मृत मिली।

करनाल में रहती थी उषा कादयान

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की बेटी उषा कादयान करनाल के सेक्टर-7 रहने वाली थी। उनके शव को आज शाम तक करनाल ले जाया जाएगा और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। सतपाल सांगवान की तीन संतान हैं। जिनमें उषा कादयान सबसे बड़ी थी। उनके बाद सुमन हैं, जो गुरुग्राम में इनकम टैक्स अस्सिटेंट कमिश्नर हैं व सबसे छोटे सुनील सांगवान हैं, जो वर्तमान में दादरी के विधायक हैं।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Updates: प्रयागराज में श्रद्धालुओं का आना जारी, सुबह 8 बजे तक संगम में 45.5 लाख भक्तों ने लगाई डुबकी