Charkhi Dadri Breaking News : विद्यालय अध्यापक संघ का त्रि-वार्षिक खंड स्तरीय सम्मेलन 20 सितंबर को

0
32
charkhi dadri

Charkhi Dadri Breaking News, बाढड़ा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का त्रि-वार्षिक खंड स्तरीय सम्मेलन 20 सितंबर को बाढड़ा में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंगाठिया ने दी। उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा में 20 सितंबर 2024 को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का त्रि-वार्षिक खंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी के लिए गठन के लिए चुनाव का के मुख्य पर्यवेक्षक के जिला प्रधान चरखी दादरी के प्रधान संजय शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष सुख दर्शन सरोहा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव कृष्ण शास्त्री, सह- संगठन सचिव सुंदर पाल फोगाट व खंड के सैकड़ों अध्यापक इस खंड स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे और नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने खंड क्षेत्र के सभी अध्यापकों को खंड स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।