(Charkhi dadari News) चरखी दादरी। महर्षि दयानंद की सोच किसी वर्ग विशेष को लेकर नहीं बल्कि समग्र विश्व को उत्थान की ओर ले जाना है। आज की बिगड़ती सामाजिक स्थिति में युवा पीढ़ी को उनके विचार आत्मसात करने की जरूरत है तभी युवा वर्ग समाज और देश को प्रगति की ओर ले जा सकेगा। युवा देश के कर्णधार हैं, अत उन्हें यह जिम्मेदारी समझनी ही होगी। युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं और विशेषकर भारत जैसे महान राष्ट्र की उर्जा तो युवाओं में ही निहित है।
यह आहवान स्वामी सच्चिदानंद एवं आचार्य प्रवीण योगी व अन्यों ने किया। विभिन्न गांवों में लोगों ने आर्य समाज, आर्य वीर दल, गुरूकुल दादरी, सर्वहित साधना न्यास के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती 200वीं जयंती अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय विशाल यज्ञ यात्रा का स्वागत जोर खरोश के साथ किया। इस दौरान अलग अलग गांवों में युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया गया।
स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़
स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। मेरा भारत महान इस पंक्ति को सार्थक करने के लिए युवा पूरी तरह से प्रयासरत हैं। समाज में तेजी से आ रहे बदलाव के प्रति बड़ी संख्या में युवाओं का नजरिया शार्टकट की बजाय कर्म और श्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की ओर होता जा रहा है।
आज इस यज्ञ यात्रा स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व धर्मपाल शास्त्री धीर, सुरजीत आर्य, सत्यम आर्य, रमेश आर्य बेरला, सुरेंद्र आर्य, भूपेंद्र आर्य, आचार्या जया, रमेश आर्य बेरला, अमित, रामकुमार झोझू, सत्यवान आर्य जेवली, अनुराग गुप्ता, जगबीर आदि व सभी गांव के ग्रामवासीयों का सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें: Forever young : हमेशा जवान बने रहने के घरेलू नुस्खे