Charkhi dadari News : डा. अजय चौटाला का जेजेपी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान, राजदीप फौगाट को जिताने के लिए बूथ स्तर तक करें जी-तोड़ मेहनत

0
168
Dr. Ajay Chautala's appeal to JJP workers
कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला।

(Charkhi dadari News) चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दादरी हलके के कार्यकर्ताओं को संगठित करना और उन्हें पार्टी के दादरी से प्रत्याशी राजदीप सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा। डा. अजय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करें और प्रत्याशी राजदीप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने में पूर्ण योगदान दें।

दादरी क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध : जेजेपी प्रत्याशी राजदीप सिंह

डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजदीप सिंह दादरी क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें विश्वास है कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और कठोर परिश्रम से इस चुनाव में वे ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। डा. चौटाला ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार की व्यापक रणनीति से संबंधित भी विस्तृत मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का आग्रह किया और जजपा की जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता के समक्ष प्रस्तुत करने पर बल दिया।
डा. अजय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर लड़ा गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। एक रोज पहले ही आजाद समाज पार्टी कांशीराम के साथ हुए समझौते से भी जजपा को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को भी सबक सिखाया है। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में कहीं 70 तो कहीं 80 पार की बात कह रहे हैं लेकिन जो पार्टी 11 वर्षों के दौरान अपना संगठन नहीं बना सकी वो सरकार कैसे बना सकती है। बैठक में मौजूद सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने डा. अजय चौटाला के आह्वान का समर्थन किया और दादरी से राजदीप सिंह की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला प्रधान सज्जन बलाली, जजपा प्रत्याशी राजदीप फौगाट, नरेश द्वारका, रविंद्र चरखी, लक्ष्मी बलौदा, राकेश कलकल, जितेंद्र शर्मा धारेडू, रामनिवास मिर्च, धर्मराज फौगाट, लीलाराम आदमपुर, रमन दुधवा, मंजीत अटेला, प्यारेलाल लांबा, देवेंद्र बिगोवा, राजेश अटेला, राजवंती कमोद, राजेंद्र सैनी, पार्षद मनोज वर्मा, सुभाष डावरा, ओमपाल चोबारला, लीलाराम डोहकी, राजबीर फौगाट चेयरमैन, अतुल फौगाट, संगीता चौहान, विनोद मोडी, विष्णु वाल्मीकि, पवन शर्मा सांवड, मा. गोपी राम कन्हेटी, ओमप्रकाश सरपंच, वीरेंद्र शर्मा बौंद खुर्द, दलजीत फौगाट, अशोक सिहाग, संजीव चरखी, ऋषिपाल उमरवास इत्यादी उपस्थित थें।