Charkhi Dadari News: कांग्रेस नेता बलवंत फौगाट ने गांव चरखी, भैरवी में हरियाणा मांगे हिसाब प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर मिले ….. कहा: प्रदेश का हर वर्ग है भाजपा की नीतियों से दुखी

0
166
चरखी दादरी: प्रदेश में कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो भाजपा की गलत नीतियों से परेशान ना हो। पिछले लगभग 10 साल में भाजपा सरकार ने प्रत्येक प्रदेशवासी को दुखी दिया है। इसीलिए अब हरियाणा हिसाब मांग रहा है।
सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के पूर्व प्रधान व कांग्रेस नेता बलवंत फौगाट नबरदार ने वीरवार को चरखी और भैरवी गांव में लोगों से मुलाकात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश का सामाजिक ताना-बाना सदियों पुराना है और इस सामाजिक से ही पूरे क्षेत्र में भाईचारा काम रहता है साथ ही लोग एक दूसरे की बढ़-चढ़कर मदद करते हैं। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से प्रत्येक सामाजिक वर्ग परेशान है और दुख झेलने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने पिछले 10 सालों के दौरान जो भ्रष्टाचार किया है वह किसी से छुपा नहीं है। लोगों को अपने कामों के लिए पिछले कई सालों से चक्कर काटते देखा है। कहने को तो भाजपा सकारात्मक व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिलकुल अलग है। प्रदेश की जनता ने पिछले 10 साल में जो दुख सही है उसी के लिए अब पूरा हरियाणा भाजपा से हिसाब मांग रहा है। इस दौरान उनके साथ राजेश कुमार, ओम नंबरदार, मास्टर ताराचंद, समेर सिंह, धर्मवीर नंबरदार, रमेश कुमार, प्रीत नंबरदार, ओम प्रकाश तथा रामकिशन आदि मौजूद थे।