आज समाज डेस्क: चाणक्य नीति या चाणक्य नीतिशास्त्र भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य द्वारा रचित एक नीति ग्रन्थ है। उनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं और इन्हें चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। संस्कृत-साहित्य में नीतिपरक ग्रन्थों की कोटि में चाणक्य नीति का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसमें सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय एवं सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Religion: नाथ पंथ का समरसता संदेश, सनातन धर्म में समरसता का भाव समाहित

नीतियों को फॉलो करने वाला व्यक्ति रहता है सुखी

चाणक्य नीति के हवाले से आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये यह बताने जा रहे हैं कि जीवन में आपको किस व्यक्ति की मदद नहीं करनी चाहिए। कहते हैं कि मदद करना अच्छी बात है लेकिन चाणक्य नीति के मुताबिक कई बार मदद उल्टा पड़ जाती है और इससे आपकी बदनामी भी हो सकती है। आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियां बनाई हैं और उनकी नीतियों को फॉलो करने वाला व्यक्ति कामयाबी, सुख और सम्मान हासिल करता है।

  • चाणक्य नीति में कहा गया है कि चरित्रहीन व्यक्ति की मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऐसा लोगों की सहायता करने पर आपके ऊपर सवाल उठ सकता है।
  • लालची आदमी की भी कभी मदद नहीं करनी चाहिए। इस तरह के लोग आपकी मदद से दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से ऐसे लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।
  • नशेबाज लोगों से भी दूरी बनानी चाहिए। ऐसे लोगों की कभी भूलकर भी मदद न करें, क्योंकि ऐसे लोग नशे में रहते हुए किसी का भी अहित कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाएं। स्वार्थी लोगों की मदद भी कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग केवल खुद के बारे में सोचते हैं।
  • आलसी लोगों की मदद भी कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों की सहायता करने से हम उन्हें और आलसी बना देते हैं। अगर ऐसे लोगों को कोई मदद नहीं मिलेगी तो वे खुद कुछ न कुछ काम करेंगे जो उनके बेहतर है।

यह भी पढ़ें :  Chankya Niti: ऐसे सफल बनाया जा सकता है अपना वैवाहिक जीवन

यह भी पढ़ें :  Durgashtami: शुक्रवार को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट