Chandrayaan-2 seeks to divert attention from economic disaster – Mamta Banerjee: चंद्रयान-2 आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की है कोशिश-ममता बनर्जी

0
276

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 भले ही कुछ घंटे में इतिहास रचने वाला है लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऐसा नहीं लगता है। उनका मानना है कि देश में चल रही आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 को सबके सामने पेश किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि ऐसा देश में पहली बार हो रहा है जैसा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले इस तरह के किसी मिशन को अंजाम नहीं दिया गया था। गौरतलब है कि भारत का चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम शनिवार तड़के एक से दो बजे के बीच चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और उसके तड़के डेढ और ढाई बजे के बीच चंद्रमा को छूने की संभावना है। यह लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा भारत पहला ऐसा देश होगा जिसका लैंडर चंद्रमा के इस हिस्से में उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सफर पर गये चंद्रयान 2 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें जिन्हें वे खुद रि-ट्वीट करेंगे। प्रधानमंत्री खुद भी इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। उनके साथ देश भर के स्कूलों के करीब 70 छात्र भी होंगे। आठवीं से लेकर 10वीं तक के इन छात्रों का चयन एक क्विज के जरिये किया गया है।

  • TAGS
  • No tags found for this post.