Chandigarh News: आज भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ी संख्या में चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण संबोधन दिया। इस अवसर पर मंत्री ने भारतीय न्याय प्रणाली और सुशासन के महत्व पर अपने विचार रखे और भाजपा सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “भाजपा सरकार न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी भूमिका देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि हर नागरिक को त्वरित न्याय मिल सके।”
कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी से हम न्याय व्यवस्था को और बेहतर बना सकते हैं।”
इस अवसर पर चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कोर बबला भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार की न्यायिक सुधारों की दिशा में की जा रही पहल की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे