Chandigarh News: स्वास्थ्य केंद्र दौरा अभियान के अंतर्गत भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने  सैक्टर 13 स्थित अस्पताल का दौरा करके स्टाफ व मरीजों से समस्याएं सुनी

0
138
Chandigarh News
Chandigarh News: भाजपा के स्वास्थ्य केंद्र दौरा अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल जिला के कार्यक्रम सह संयोजक रामेश्वर गिरी, जिला मीडिया   प्रभारी अशोक जोशी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन लाल ढींगरा, मंडल प्रधान राजीव ढींगरा, मंडल महामंत्री डीपी दूबे व रविन्द्र कुमार धमीजा, मंडल मीडिया प्रभारी सुनील जयसवाल, शक्ति केन्द्र प्रमुख घनश्याम सिंघानिया, बूथ अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, अनमोल दूबे, नरेश अहलावत व अन्य भाजपा कार्यकताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सैक्टर 13 स्थित अस्पताल का दौरा किया। रामेश्वर गिरी ने बताया कि मरीजों व अस्पताल स्टाफ के मुताबिक पीएम मोदी की योजना के अंतर्गत रोज नए आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं व मरीजों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त ईलाज भी मिल रहा है एवं दवाइयां भी उपलब्ध हैं पर 100 बेड का अस्पताल होने के बावजूद यहाँ डॉक्टर्स की कमी हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या के अनुपात में न्यूनतम चिकित्सक भी उपलब्ध नहीं हैं। यहाँ तक कि ईएनटी व स्किन के चिकित्सक भी नही हैं। मशीनें व उपकरण पुराने हो चुके हैं। महिला स्टाफ ने बताया कि यहां लड़ाई-झगड़े व एक्सीडेंट के रोजाना मरीज आते हैं पर महिला स्टाफ की सेफ्टी व जल्दी कार्यवाही के लिए एक पुलिस बीट बॉक्स भी जरूरी है। स्टाफ ने बताया कि ये सभी मांगे काफी लम्बे अर्से से लंबित हैं।
सभी समस्याएं सुनने के बाद रामेश्वर गिरी ने आश्वासन दिया कि सीनियर भाजपा लीडरशिप के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करके जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करवाया जायेगा।