Chandigarh News:  हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के उद्देश्य से बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स प्रतिवर्ष साहित्यकार को सम्मानित करते है। यह अवार्ड सभी विधाओं के लिए दिये जाते हैं। इस वर्ष चंडीगढ़ के दो सुप्रसिद्ध साहित्यकारों प्रेम विज और डॉ. विनोद शर्मा की हिंदी साहित्य के प्रति सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत किया है।

यह पुरस्कार होटल क्राउन प्लाजा-13 बी, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली में प्रदान किए गए। सातवें बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स साहित्यकार सम्मान समारोह में गिरीश पंकज को वेदव्यास, दिविक रमेश को महाकवि कालिदास और संतोष श्रीवास्तव को वागेश्वरी सम्मान से नवाजा गया।

समारोह की मुख्य अतिथि चित्रा मुद्दल थीं। क्षेत्रीय भाषाओं के सम्मान में सीपी देवल को राजस्थानी,यूजी ब्रम्ह को बोडो भाषा का विशेष शिखर सम्मान के साथ ही 25 साहित्य विभूषण सम्मान, 30 साहित्य भूषण सम्मान, 45 साहित्य रत्न सम्मान भी दिए गए।

बीपीए फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुरस्कारों का उद्देश्य उन साहित्यकारों के उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों को पहचानना है जिन्होंने साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रगति के साथ अतुलनीय सेवाएं दी हैं। इस मौके पर मनोरमा, कामिनी मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, पीयूष शुक्ला, ममता कालिया, प्रेम जनमेजय, रणविजय राव, मुकेश भारद्वाज, मधु कांत आदि भी उपस्थित रहे।