Chandigarh News: महिलाओं के लिए यात्रा गाइड, दुबई में सुरक्षित होली मनाने का तरीका

0
45
Chandigarh News

Chandigarh News: दुबई, जहां लगभग 200 राष्ट्रीयताओं के लोग रहते हैं, दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल है। नम्बियो सेफ्टी इंडेक्स 2024 के अनुसार, दुबई का सुरक्षा स्कोर 83.7 है, जिससे यह महिला यात्रियों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन जाता है।

यहां महिलाएं दिन हो या रात, हर समय सुरक्षित रूप से घूम सकती हैं। एक लंबे होली वीकेंड के साथ, दुबई उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन जगह है, जो अपने परिवार या दोस्तों के साथ रंगों के त्योहार होली को एक सुरक्षित और शानदार माहौल में मनाना चाहती हैं।

दुबई में महिलाओं और परिवार के लिए खास सुविधाएं हैं, जिनमे गुलाबी छत वाली टैक्सियों से लेकर और मेट्रो में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग केबिन मौजूद हैं।

दुबई

इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) के केंद्र में स्थित यह ऐतिहासिक होटल खासतौर पर महिला मेहमानों के लिए डिजाइन किए गए शानदार डीलक्स कमरों की एक रेंज प्रदान करता है। यहां केवल महिला स्टाफ सर्विस देता है।

जुमेराह बीच पर स्थित यह क्लब महिलाओं के लिए एक शानदार स्थान है। यहां अल असल्ला स्पा, फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, और प्राइवेट बीच की सुविधा है।क्लब में वॉटर स्पोर्ट्स, आर्ट एग्जिबिशन, फैशन शो और खानपान से जुड़ी एक्टिविटी भी होती हैं।

दीरा के गोल्ड सूक के पास स्थित यह म्यूज़ियम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की महिलाओं के इतिहास और उनके योगदान को दर्शाता है।

हर सोमवार को पलाज़ो वर्साचे दुबई केद स्पा में महिलाओं के लिए विशेष दिन मनाया जाता है जंहा पर स्पा ट्रीटमेंट्स पर 50% की छूट मिलती है और महिलाओं को एक कॉम्प्लिमेंट्री ड्रिंक भी दी जाती है।