Chandigarh News: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, प्लॉट नंबर 239 स्थित मैसेज पांच कंपनी ने आज अपने 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के सभी कर्मचारियों को भंडारे का प्रसाद खिलाकर यह दिन श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सी.बी. गोयल ने की। उनके साथ विकास गोयल, चंद्रकांता गोयल, पार्षद रितु गोयल सहित उनका पूरा परिवार व करीबी मित्रगण उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी माता मनसा देवी मंडल के अध्यक्ष प्रमोद वत्स, मीडिया प्रभारी जिला पंचकूला चंदन, मंडल उपाध्यक्ष लखनपाल व प्रसिद्ध समाजसेवी एम.एल. गोयल ने भी भाग लिया।
इसके अतिरिक्त उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित हुए। उद्योगपति विजय मखारिया, एनसलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. जैन, भूषण कुमार समेत बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने प्रसाद ग्रहण कर कंपनी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री सी.बी. गोयल ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और कहा कि कंपनी की निरंतर प्रगति में हर एक कर्मचारी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सभी मिलकर कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिभाव, सामूहिक ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण बना रहा, जिससे सभी उपस्थित जनों ने आध्यात्मिक संतुष्टि और सामूहिक उत्साह का अनुभव किया।