Chandigarh News: सी टी यु इंसपेक्टर/ सब इंसपेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की और से प्रदुम्न सिंह का किया धन्यवाद

0
102
Chandigarh News
Chandigarh News: चंडीगढ़ सी टी यु इंसपेक्टर/ सब इंसपेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का एक वफद प्रधान बलविंदर सिंह राना उप प्रधान महबूब अली, मैंबर राज कुमार और महा सचिव सतिंदर सिंह की अगुवाई में डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट प्रदुम्न सिंह जी से मिला। वफद ने फुलों का गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर सी टी यु को बुलंदीयों पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद किया।
वफद ने सी टी यु मैनेजमेंट और यु टी प्रशासन का धन्यवाद करते कहा कि आशा करते है कि आने वाले समय में सी टी यु की बेहतरी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से पुरा सहयोग मिलेगा। याद रहे 14 जनवरी को चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सी टी यु के बेडे में 60 नई बसों को झंडी दिखा कर शामिल किया था।
इन बसों में यात्रियों के अरामदाईक सफर का पुरा धयान रखा गया है। उसके बाद 23 जनवरी को प्रयागराज कुंभ मेले के लिये शुरू की सी टी यु बस सर्विस ने पुरे उतरी भारत में उचा मुकाम हासिल किया है। वफद ने इंसपेक्टर की प्रमोशन करने के लिए भी धन्यवाद किया।