Chandigarh News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष पहल

0
51
Chandigarh News
Chandigarh News: चण्डीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चंडीगढ़* ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेवा दल के फंड से *₹1,51,000* की धनराशि जारी की। यह राशि उन महिलाओं की *उच्च शिक्षा* के लिए समर्पित की गई है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। शिक्षा ही वह प्रकाश है, जो न केवल किसी का भविष्य संवारती है, बल्कि पूरे समाज को प्रगति की राह दिखाती है।
सेवा दल के *कैशियर हनी गुलाटी  ने बताया कि हाल ही में *सात दिवसीय शिव महापुराण पाठ* का आयोजन किया गया था, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग* स्थापित किए गए थे। प्रतिदिन इनका *रुद्राभिषेक* किया गया और अब इनका *विसर्जन करने हेतु महिलाओं की एक विशेष टीम हरिद्वार* के लिए रवाना हो चुकी है।
इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए मुस्कान, रीना, वैशाली, गुरप्रीत, खुशबू, रिया, भारती, अनीशा, पूजा, कशिश एवं ममता* सहित अन्य महिलाएँ हरिद्वार प्रस्थान कर चुकी हैं।
सेवा दल के जेनरल सेक्रेटरी गौरव श्रीवास्तव ने बताया सामाजिक सरोकार शिक्षा और समानता की ओर एक कदम**
इस पहल के माध्यम से *ओम महादेव कांवड़ सेवा दल* ने यह संदेश दिया कि महिलाओं की शिक्षा केवल एक परिवार की प्रगति नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास की नींव है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बेटी की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए यह सहायता राशि प्रदान की गई है।
इसके साथ ही, यह आयोजन *महिलाओं की आध्यात्मिक और सामाजिक भागीदारी* को भी बढ़ावा देता है। समाज में महिलाओं की भूमिका केवल गृहस्थी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे धर्म, शिक्षा, और समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।
ओम महादेव कांवड़ सेवा दल* की यह पहल न केवल महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि समाज में *समानता, परोपकार और आध्यात्मिकता* का संदेश भी फैला रही है। जब एक नारी शिक्षित होती है, तो वह अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यही सच्चा महिला सशक्तिकरण है!