Chandigarh News : श्रीमद् भागवत कथा करती है आध्यात्मिक शांति प्रदान : संजय टंडन

0
96
Shrimad Bhagwat Katha provides spiritual peace Sanjay Tandon

(Chandigarh News) चंडीगढ़। गांव कैम्बवाला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर और पंचमूर्ति शिव मंदिर, मलोया, चंडीगढ़ में कुमाऊं सांस्कृतिक समिति एवं महिला मंडल द्वारा करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने शिरकत की। उन्होंने श्रीमद्भागवत आरती में हिस्सा लिया और विधिविधान के साथ भागवत पूजा की।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाती है, बल्कि हमें जीवन के सत्य और धर्म की ओर भी अग्रसर करती है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जीवन में भक्ति, प्रेम और ज्ञान का संचार होता है। यह कथा हमारे जीवन के कष्टों को दूर कर हमें आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है। श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और धर्म का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके उपदेशों का वर्णन किया गया है, जो जीवन में धर्म, भक्ति और प्रेम का मार्ग दिखाते हैं। श्रीमद्भागवत के प्रत्येक श्लोक का गहरा अर्थ और महत्व स्पष्ट होता है, जिससे श्रोता भावविभोर हो जाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दलीप, मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह, हरमेश, श्रीराम, अमित शर्मा, सनी, स्वराज उपाध्याय, पाला राम ,भाजपा जिला अध्यक्ष रेखा सूद, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा चंडीगढ़ महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी, श्रवण मिश्रा, राहुल द्विवेदी, शीलनाथ गुप्ता, पूनम मेहरा (जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष), सुरेश कुमार, संजय बिहारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Chandigarh News : मनीमाजरा में कॉलेज की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया