Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम में स्थाई कर्मचारी एवं अधिकारियों का वेतन लटका अधर में

0
810
Chandigarh News
Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने स्थाई कर्मी एवं अधिकारियों का वेतन रोककर, नए वर्ष का,  बेबसी एवं लाचारी का अनोखा उपहार दिया है। इस अनोखे उपहार ने अधिकारियों एवं कर्मियों की चिंता ही नहीं बढ़ाई बल्कि अधिकतर लोगों की किस्तें तक बाउंस होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि चंडीगढ़ नगर निगम ने  वह कोई सोर्स नहीं छोड़ा जिससे वह इनकम प्राप्त न कर सके, जनता पर भिन्न भिन्न तरह के भारी भरकम टैक्स थोपने के  बावजूद,  निगम  की दशा दिन प्रति दिन बिगड़ती ही जा रही है। जानकारों की माने तो यह सारा मामला अंदरूनी कलह का है, जिसका खामियाजा पहले ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मचारी , ठेकेदार एवं  विभिन्न पदों पर  रहकर , आउट सोर्स पर कार्यरत मुलाजिम ही भुगतते थे अब यह गाज चंडीगढ़ नगर निगम के स्थाई कर्मी एवं अधिकारियों पर भी  गिरी है। चंडीगढ़ नगर निगम के स्थाई  कर्मी एवं अधिकारियों के वेतन लेट होने के पीछे कारण चाहे जो भी हो , एक बात तो तय है कि निगम  का भविष्य अंधकारमय है। चंडीगढ़ नगर निगम को जल्द ही वित्तीय संजीवनी नहीं मिली तो इसके अस्तित्व को मिटाने में तनिक भी देर नहीं लगेगी ।