Chandigarh News: यूटी सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण संघ ने मनाया मिलन समारोह

0
202

मनीमाजरा (राहुल सहदेव): यूटी सचिवालय सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ कमेटी ने मंगलवार को मनीमाजरा में एक मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का आयोजन यूटी सचिवालय सेवानिवृत्त अनिल अरोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विमल त्रिखा, विनोद भल्ला, रमेश शर्मा, अशोक चावला, धर्मवीर, सोहन सिंह, राकेश माँझी, महेश, ब्रिज मोहन अरोड़ा, नीलम, सुषमा, अनिल अरोड़ा, गुलशन गिरधर, महिमा सिंह, रीटा रानी, बृज मोहन अरोड़ा, रोशन लाल, महिमा सिंह, योगेश कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव गाबा, और गंगा बिशन गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
समारोह की शुरुआत दिवंगत हरविंदर कौर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से की गई। इसके बाद संस्था की ओर से गुलशन गिरधर, रीटा रानी, और सोहन सिंह को उपहार देकर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में रोशन लाल ने अपने मित्र मल्होत्रा ​​ के साथ कोरियोके खेलकर सदस्यों का मनोरंजन किया। विमल त्रिखा ने विभिन्न प्रकार के गीतों से सबको मनोरंजित किया। रीता रानी ने सुषमा पुरी और नीलम के साथ भजन प्रस्तुत किया। आर.सी. शर्मा ने “जिंदगी कैसी है पहेली हाय” गाकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
  • TAGS
  • No tags found for this post.