Chandigarh News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को बांटा गया राशन

0
130

चंडीगढ़ (आज समाज): भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की तरफ से सोनिया दुग्गल प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शुक्रवार को उन जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया गया जो सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही थी पर कंपनी के फ्रॉड होने के कारण इनको काम से निकाल दिया था।

यह जरूरतमंद महिलाएं घर में आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ ने आगे आकर इन के लिए घर का सूखा राशन देकर छोटा सा सहयोग किया गिया। भारतीय जनता पार्टी ने कहा की वह चंडीगढ समय समय पर जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए तत्पर रहती है।