Chandigarh News: चंडीगढ़ आज समाज चण्डीगढ़ सैक्टर के श्री गुरु रविदास सभा नगला मोहल्ला मनीमाजरा द्वारा और गुरु रविदास गुरुद्वारा माड़ी वाला टाउन में श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश उत्सव बर्डी श्रद्धा वा धूमधाम से मनाया गया। नगला मोहल्ला गुरुद्वारा सभा के सदस्य सुरमुख सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी का 648 में पर्व गुरुद्वारा गुरू रविदास नगला मोहल्ला मनीमाजरा में अखंड पाठ का भोग डाल के मनाया गया।
पाठ के भोग में कीर्तनियों द्वारा  कीर्तन कर  गुरु का जश गाया गया। कीर्तन के बाद गुरू का अटूट लंगर चला।।सभा सदस्य हीरा सिंह ने बताया कि शाम को अलग अलग महापुरुषों द्वारा  गुरू रविदास जी महाराज की कथा की गई। कथा में गुरू जी की बाणी का व्याख्यान किया गया। आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया गया।
सभा ने पूर्व पार्षद जगतार जग्गा, मणिमाजरा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एस एस परवाना, सुरजीत दिलों, संजीव गब्बा, इमरान मंसूरी, गुरचरण दास काला,  सीनियर पत्रकार संजय अरोड़ा, मलकीत सिंह, शाम सिंह , अकाली दल प्रधान सुरजीत सिंह हरजीत सिंह आदि को सरोपा डाल कर सत्कार किया।
सभा सदस्य लखबीर लख्खी, कर्म सिंह, फतेह सिंह, गुरजंट जंगी, रवि सिरोया, कमल, बंटी ने आये मुख मेहमानों का स्वागत किया। उधर माड़ी वाला टाउन प्रधान एस सी बी सी अकाली दल के सुरजीत सिंह राजा प्रधान सुभाष सिंह सभा के मेंबर बलविंदर सिंह गुरदयाल सिंह ने खास मेहमान पधारे डी एस पी सुखपाल सिंह सौंदी लोकल थाना प्रभारी का सिरोपा पहना कर उन स्वागत किया ओर गुरु का चाय ब्रेड बिस्कुट इत्यादि का अटूट लंगर बरताया गया