Chandigarh News: गुरुद्वारा नाडा साहब में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जायगा

0
108
Chandigarh News
Chandigarh News: पंचकूला: मैनपाल :गुरुद्वारा नाडा साहब में दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया  जा राहा है जिसमें संगत ने भारी संख्या में हिस्सा लेंगी। इस पवित्र मौके पर, विशेष रूप से पालकी साहब की सजावट और नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण बना।

बॉक्स:कलगीधर मानव सेवा मिशन की अनूठी सेवा

कलगीधर मानव सेवा मिशन ने इस आयोजन को और भी खास बनाने के लिए पालकी साहब की सजावट और नगर कीर्तन में फूलों की बरखा की सेवा का जिम्मा उठाया। मिशन के प्रमुख, डॉक्टर हरनेक सिंह हरि ने बताया कि इस बार लगभग 10 से 12 क्विंटल गुलाब और गेंदे के फूलों का उपयोग किया गया है। पालकी साहब को फूलों से सजाया गया, और पूरे नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की वर्षा की गई।

बॉक्स:फूलों से सजी भव्य पालकी और नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में गुरु साहिब की पालकी को फूलों से सजा कर सजाया गया। संगत ने ‘वाहेगुरु’ के जयकारों के साथ इस पवित्र शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। मिशन के स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ यह सेवा निभाई। डॉक्टर हरनेक सिंह हरि ने बताया कि इस सेवा को सफल बनाने के लिए मिशन के दर्जनों सदस्य महीनों से तैयारी कर रहे थे।

परंपरा और श्रद्धा का संगम

कलगीधर मानव सेवा मिशन हर वर्ष इस सेवा को बड़े जोर-शोर से करता आ रहा है। फूलों की बरखा और पालकी साहब की सजावट से यह पर्व और भी भव्य और आकर्षक बन जाता है। संगत ने मिशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सच्ची सेवा बताया।
गुरुद्वारा नाडा साहब में मनाया जायगा यह पर्व सिख इतिहास और परंपरा का प्रतीक है, जो गुरु गोविंद सिंह जी की शिक्षाओं और उनके बलिदानों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएगी।