- भाजपा विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओ का विशाल संगठन, पार्टी में परिवारवाद की कोई जगह नहीं – रेखा शर्मा
(Chandigarh News) पंचकूला । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल पहुँचने पर जिला प्रधान अजय मित्तल ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंदर पुनिया, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कौशिक, जिला प्रभारी हांसी दीपक शर्मा व अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत और संघर्ध का ही परिणाम है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन कर उभरी है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओ को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में नवनिर्मित अटल सभागार का उद्घाटन एवं अटल चौक और अटल पार्क का शिलान्यास किया। अटल पार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की ऊंची प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इस मौके पर जिला प्रधान अजय मित्तल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा, कार्यकर्ताओ के लिए पार्टी स्थापना दिवस पर्व की भांति होता है। कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत और संघर्ध का ही परिणाम है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन कर उभरी है।
अजय मित्तल ने कहा, पूरे प्रदेश में जिला पंचकूला संगठन को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, ज़िले का कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी की सेवा पूरी निष्ठा से करता है। राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला सेक्टर 8 के बूथ संख्या 90 में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ के आवास पर पार्टी ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस मनाया एवं कार्यकर्ताओ को बधाई दी। इस अवसर पर रेखा शर्मा ने कहा, एक समय ऐसा था जब सदन में पार्टी के महज दो सांसद हुआ करते थे और आज पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओ के परिश्रम से पूरा सदन भगवामय है। रेखा शर्मा ने कहा, भाजपा विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओ का विशाल संगठन है, पार्टी में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है।
Chandigarh News : दो दिवसीय एसडीएमयूएन 2025 संपन्न, पांच प्रमुख समितियों के बेस्ट डेलीगेट पुरस्कृत