- विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी – दीपक शर्मा
- नारी केवल एक शब्द ही नहीं, संपूर्ण सृष्टि का आधार – बंतो कटारिया
(Chandigarh News) पंचकूला। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंजौर के व्हाइट हाउस रिसोर्ट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे खेलकूद प्रतियोगिता, रैम्प वॉक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है
इस अवसर पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा की महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक समानता और सशक्तिकरण के लिए साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। शक्ति रानी शर्मा ने कहा की आज हमारी महिलाएं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में मज़बूती से आगे बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है।
वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है तब से हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए नारी शक्ति अधिनियम पारित करवा कर 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बबली शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, वरिष्ठ नेत्री रंजीता मेहता एवं तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Chandigarh News : माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा हुआ 46 यूनिट्स रक्त एकत्र*