Chandigarh News: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
59
Chandigarh News
Chandigarh News: अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा श्री अनुराग अग्रवाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इमारत के कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ के छटे संस्करण का राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ के छटे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय शुभारम्भ हरियाणा के पंचकुला से किये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से 22 मार्च, 2025 को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।
इस राष्ट्र व्यापी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय जल शक्ति मत्री श्री सी आर पाटिल एवं श्री नायब सिंह सैनी, मुख्य मंत्री, हरियाणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती श्रुति चैधरी, सिंचाई मंत्री हरियाणा की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति अभियान की शुरुआत 2019 में हुई थी। प्रधानमत्री ने कहा है कि जल जीवन का आधार है और हमारी प्राथमिकता जाम संरक्षण होनी चाहिए। जल शक्ति अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह अभियान एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसका उद्देश्य वर्षा जल संचयन, तालाबों और जल निकायों का पुनर्जीवन मॉनसून के जल का पुनः उपयोग, तोक पिट का निर्माण, और विलुस नदी मागों का पुनर्जीवन जैसे महत्वपूर्ण प्रयासों पर केंद्रित है।
हरियाणा जैसे राज्य में, जहाँ भूमिगत जल का स्तर लगातार गिर रहा है, जल शक्ति अभियान एक आवश्यक पहल है। हमारे कृषि क्षेत्र, उद्योग और जीवनशैली सभी जल पर निर्भर हैं, और जल संरक्षण हमारे अस्तित्व के लिए अत्यत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान- कैच द रैन 2025 का महत्वपूर्ण संदेश है.। जल संचय जन भागीदारीः जन जागरूकता की ओर एक मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है। साथ ही ‘नारी शक्ति से जल शक्ति, जो जल संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी और उनकी नेतृत्व क्षमता ने जल संरक्षण के प्रयासों को एक नई दिशा दी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा के द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु अलग अलग समितियों का गठन किया कर दिया गया है। प्रतिदिन समीक्षा बैठक का आयोजन कर प्रगति की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, अध्यक्ष, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा भी कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 22 मार्च, 2025 के कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए 11 कमेटियां गठित की गई है जो कार्यक्रम की हर व्यवस्था को बेहतर ढंग से कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगी।
उन्होंने हरियाणा के सभी संबंधित अधिकारियों से ‘जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025’ को ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनअभियान बनाने की अपील की ताकि प्रदेश की जनता ज्यादा से ज्यादा जल संचय के संदेश के आगे बढ़े।
इस अवसर पर दिल्ली से जल शक्ति अभियान के निदेशक अशोक बाबू, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमांद्री कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, सिंचाई विभाग के तीनों चीफ इंजीनियर के साथ जिला की सारी टीम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।