Chandigarh News: चंडीगढ़ और पंचकूला में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाले गए।
चंडीगढ़ में सेक्टर 34 के गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा से शुरू होकर नगर कीर्तन शहर के अलग अलग भागों से होता हुआ सेक्टर 8 के गुरुद्वारा पातशाही दसवी पहुंचकर संपूर्ण हुआ।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। गतका के करतब भी दिखाए गए। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत साथ चल रही है।

इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष तारा सिंह महासचिव रघुवीर सिंह रामपुर के अलावा गुरजोत सिंह साहनी, मनजीत सिंह गुरिंदर वीर सिंह हैप्पी सहित बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन में चल रही है।

सेक्टर 20 गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि 6 जनवरी को गुरु महाराज का प्रकाश पर्व है। इस उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन हो रहा है। गुरु पर्व की तैयारियां चल रही है।