Chandigarh News: चंडीगढ़ कोडिनेशन कमेटी ऑफ गवर्मेंट एंड एम सी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले द वॉटर सप्लाई वर्कर्स  यूनियन  ने वाटर वर्क्स  सैक्टर 37 के सामने आउट सोर्सड वर्करों को वेतन समय पर न मिलने के विरोध में तथा अन्य रहती मांगो के हक में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर निगम का पुतला भी फूंका तथा  नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन  में हाजिर वर्करों  को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार कुमार, महासचिव जगमोहन सिंह तथा सिनियर वाइस चेयरमैन बलवंत सिंह  ने संबोधन करते  हुए कहा कि एक तरफ नगर निगम चंडीगढ़ मजदूरों मुलाजिमों की प्रमुख मांगो का कोई हल नहीं कर रहा है दूसरी तरफ गलबात के लिए भी तैयार नहीं हैं,इस लिए जब तक नगर निगम चंडीगढ़ वाटर सप्लाई वर्करों की मांगो के हल के लिए सार्थक प्रयास नहीं करता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने मांग है की कि  प्रशाशन के निर्देशों अनुसार  आउट सोर्सड वर्करों हर माह 7 तारीख  को वेतन दिया जाए, 2019 की पेंडिंग सैलरी का एरियर और  पेंडिंग तेल / साबुन दिया जाए। 31.12.1996 के बाद  10 साल पूरे करने वाले डेली वेज वर्करों को 13.03.15 की पॉलिसी में बदलाव करके रैगुलर  किया जाए तथा सभी लाभ  दिए  जाए समान काम समान वेतन लागू किया जाए  उन्होंने माननीय कमिश्नर से मांग की कि यूनियन को मीटिंग के लिए  जल्द समय दिया जाए। अगला पुतला फूंक प्रदर्शन 24 जनवरी को होगा।
वर्करो  को  यूनियन के प्रधान राजिंदर कुमार के इलावा, जगमोहन सिंह ,बलवंत सिंह,सुरिंदर कुमार, कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान  सतिंदर सिंह महासचिव राकेश कुमार, चीफ पेट्रोन अनिल कुमार,चेयरमैन सुरेश कुमार कैशियर किशोरी लाल ,राहुल वैध,नरेश कुमार,वरिंदर बिष्ट  रघुवीर सिंह, आदि ने संबोधन करते  हुए  नगर निगम चंडीगढ़ के कर्मचारियों की मांगो के प्रति गैर संजीदा पहुंच की सख्त निंदा की तथा मांग की  कि  नगर निगम चंडीगढ़ जल्द मांगो का हल निकाले।