Chandigarh News : यमुना मुद्दे पर केजरीवाल को घेर मोदी,योगी के बाद हिंदुत्व का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे :नायब सैनी
यमुना मुद्दे पर केजरीवाल को घेर मोदी,योगी के बाद हिंदुत्व का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे :नायब सैनी
हरियाणा के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत मे अहम रोल अदा कर राष्ट्रीय फलक पर छाए नायब सैनी
पवन चोपड़ा
(Chandigarh News) चंडीगढ़। हंसमुख चेहरे ,मिलनसार छवि आकर्षक, व्यक्तित्व के धनी अपने ठेठ देशी अंदाज से हर किसी पर अपनी छाप छोड़ने वाले सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्षियों को भी अपना मुरीद बनाने की कला मे माहिर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जादू दिल्ली चुनाव में भी सर चढ़कर बोला है। जहां लगभग 3 दशक के सूखे को जीत की हरियाली में बदलाव में नायब सैनी ने अहम भूमिका निभाई है।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जब से दिल्ली चुनाव बिगुल बजा था। भले ही हरियाणा प्रदेश से सटे होने के चलते पहले भी प्रदेश के तमाम राजनीतिक दल दिल्ली में प्रचार करते रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी जिस तरह से दिल्ली चुनाव में डेरा डाले हुए थे। यही नहीं पार्टी के नेतृत्व की ओर से भी नायब सैनी के कार्यक्रमों की बहुत डिमांड रही जिसके चलते उन्होंने वहां पर एक ही दिन में 4-4 जनसभाओं को संबोधित भी किया।
हिंदुत्व की आस्था यमुना की धार से केजरीवाल की सनातन छवि को किया कुंद
केजरीवाल द्वारा जैसे ही चुनाव प्रचार में हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाया गया उसके बाद से ही मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित पूरी भाजपा केजरीवाल पर हमलावर हो गई। जहां पंचकूला के बेला विस्ता चौक पर बापू के चरखे के सामने पूरी ने भाजपा मंत्री व विधायकों सहित धरने पर बैठी।
वही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मजे हुए राजनीतिज्ञ की तरह जहां यमुना के पानी में आचमन किया वही उसे पीकर यमुना की शुद्धता और हिंदुत्व की आस्था को प्रगाढ़ करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मां गंगा, सरस्वती और गंगा यमुना सरस्वती तीनों नदियों वेद पुराणों और शास्त्रों में भी धार्मिक महत्व है। यही नही यमुना नदी हरियाणा की प्रमुख नदी है। नायब सैनी द्वारा यमुना नदी के पानी को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा का सपूत होने का दावा करता है जो उसकी पवित्र नदी यमुना की आस्था को चोट पहुंचाता जो हरियाणा का नहीं हो उसका वह दिल्ली का कैसे हो सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा यमुना के जल को सर के ऊपर रख चुनाव प्रचार में भी मुख्य हथियार बनाकर केजरीवाल की सनातनी छवि को काटने का काम किया
हरियाणा के बाद दिल्ली की ऐतिहासिक नायाब जीत के भी सूत्रधार बने :नायब
हरियाणा में लगातार दूसरी बार तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सत्ता में आई भाजपा के दूसरे कार्यकाल में मनोहर लाल की जगह नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया। उस वक्त पार्टी दोबारा 10 सालों की सरकार विरोधी लहर को देखते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया था। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश में अपनी अलग छाप छोड़ने का काम किया। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पिछला विधानसभा चुनाव भी नायब सैनी के नेतृत्व में ही लड़ा गया। जिसमें प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में नया इतिहास रचते हुए भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की । वहीं अब एक बार फिर से नायक सैनी के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव में लगा लगभग 3 दशकों के बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी करने में कामयाबी पाई है। ऐसे में नायब सैनी भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। वही राष्ट्रीय राजनीति में भी नायब सैनी बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं।
जिस प्रकार से भ्रष्टाचार को लेकर पहले ही केजरीवाल की छवि पर पहले ही सवालिया निशान लगे हुए थे। वहीं यमुना नदी मे हरियाणा पर जहर मिलाने के आरोप लगाकर वे बुरी तरह फंसे हुए दिखाई दिए। क्योंकि एक तरफ जहां देश में महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज मे गंगा ,यमुना व सरस्वती नदी के संगम हिंदुत्व आस्था का सैलाब देश ही नही विदेश मे भी बह रहा है। जिसमें रिकॉर्ड भीड़ देश के अलावा दुनिया के कने-कोने से पहुंच रही है। ऐसे मौके पर केजरीवाल का यह बयान भी उन पर भारी पड़ा है।