(Chandigarh News) जीरकपुर। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लुधियाना में होने वाली कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए डेराबस्सी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा अपने हलका अध्यक्षों के साथ रवाना हुए। इस बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के साथ-साथ आम स्वयंसेवकों को भी आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में लुधियाना में होने वाले उपचुनाव पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रमुख नेताओं से लेकर स्वयंसेवकों तक को चुनावी रणनीति की जानकारी दी जायेगी। यह सीट लुधियाना विधानसभा क्षेत्र पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई है।
इसलिए सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने यहां से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। विधायक रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित कार्यकारिणी बैठक में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, आप प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के अलावा अन्य नेता पहुंचे हैं.श। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए तीन साल के दौरान पंजाब में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
सरकार ने पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है
विधायक रंधावा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण आज पंजाब में पार्टी के 95 विधायक हैं जबकि पारंपरिक राजनीतिक दलों को पंजाब की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पिछले तीन वर्षों के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात करते हुए रंधावा ने कहा कि सरकार ने पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले दिनों तहसीलदारों ने भ्रष्टाचारियों को रिहा करने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल की घोषणा की थी, जिस पर हमने तुरंत लोगों की रजिस्ट्रियों के लिए कानूनगो और अन्य कर्मचारियों को तैनात किया और तहसीलदारों को बदल दिया। विधायक रंधावा ने कहा कि सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर की जानकारी सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर दें ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके और पंजाब बनाया जा सके।