Chandigarh News: महापौर एवं आयुक्त ने नव वर्ष के पहले दिन कर्मचारियों एवं नागरिकों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

0
213
Chandigarh News
Chandigarh News: चंडीगढ़ शहर के मेयर  कुलदीप कुमार एवं नगर आयुक्त अमित कुमार  ने नए साल 2025 के पहले दिन यहां अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग, सैक्टर 17 में आयोजित अखंड पाठ साहिब के दौरान मत्था टेका।उन्होंने नगर निगम की शांति, सद्भाव और प्रगति तथा सिटी ब्यूटीफुल के नागरिकों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मेयर और आयुक्त ने लोगों को नए साल की बधाई देते हुए निगम के कर्मचारियों और चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए सुखी, शांतिपूर्ण और समृद्ध 2025 की कामना की। उन्होंने दक्षता बढ़ाने के लिए मौजूदा बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन और सेवाओं में उन्नत प्रौद्योगिकी को शामिल करने को सुनिश्चित करने के लिए निगम की प्रतिबद्धता दोहराई।महापौर और आयुक्त  संयुक्त आयुक्त जी एस सोढी ने  एक दूसरे को नव वर्ष की मुबारक बाद दी उन्होंने ने विभिन्न विंगों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और आने वाले वर्ष में उनके अच्छे स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की कामना की।