Chandigarh News: दिल्ली सरकार में पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगमन पर चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सिरसा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिरसा ने पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों की रक्षा और दिल्ली सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह से दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा नेताओं को भी पर्यावरण हितैषी नीतियों को अपनाने की अपील की।