Chandigarh News: कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनने पर मनीष तिवारी का किया स्वागत

0
57

चंडीगढ़ (आज समाज): नरेंद चौधरी, प्रदेश सचिव कांग्रेस द्वारा मनीष  तिवारी सांसद लोकसभा चंडीगढ़ को जम्मू और कश्मीर के चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और तिवारी को सिरोपा व फुल बुक्के देकर बधाई दी गई। चौधरी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी का भी आभार जताया।

चौधरी ने कहा कि मनीष तिवारी लगातार लुधियाना,आनदपुर और अब चंडीगड़ में अपने राजनीतिक अनुभव से और  चंडीगढ़ के लोगो के प्यार व आशीर्वाद से ही चुनाव जीतकर  तीसरी बार चंडीगढ़ के सासंद बने।

चौधरी ने कहा जब से उन्होंने शपथ ली है चंडीगढ़ के सभी नागरिकों की समस्याओं को लोकसभा से लेकर पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रसासक के सामने पुरजोर से उठते आ रहे है। इस मौके पर। हरमोहिंदर सिंह लक्की प्रदेश अध्यक्ष, अच्छे लाल प्रदेश महासचिव, जेड बी खान प्रदेश महासचिव, विक्टर सिधु बिट्टू, सोनिया, मति कविता आदि ने भाग लिया।