Chandigarh News: पंचकुला  शिव कुमार वर्मा पंचकुला यवनिका पार्क सेक्टर 5 मे सब की सेवा –रब की सेवा ट्रस्ट ने पंचकुला धर्मनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्टों के साथ मिलकर होली मिलन महोत्सव मनाया। महोत्सव मे सब की सेवा –रब की सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन कविराज डॉ सुरेन्द्र सिंगला जी ने सभी मित्रो को बहुत ही सुंदर कविताएं सुनाई, उसके उपरांत ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट संजय कुमार जैन जी एवं प्रसिद्ध भजन गायक विजय गर्ग जी द्वारा होली के बहुत ही सुंदर भजन सुनाए गए।
जिससे महोत्सव मे आए सभी मित्रों द्वारा बहुत ही प्रशंसा की गई।  ट्रस्ट द्वारा सभी मित्रो के लिए चाय पकौड़े की व्यवस्था भी की गई थी।
ट्रस्ट द्वारा विशेष जानकारी मे बताया गया। जैसा ट्रस्ट का नाम है। सब की सेवा, रब की सेवा वो ही ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सोच है। समाज मे एकता के लिए ऐसे आयोजन होना बहुत ही आवश्यक है। ट्रस्ट भविष्य मे ऐसे आयोजन सभी मित्रो के साथ मिलकर करता रहेगा।
इस अवसर पर सब की, रब की सेवा ट्रस्ट से चेयरमैन सुरेन्द्र सिंगला, महासचिव एडवोकेट संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुनील सिंगला, उपाध्यक्ष राकेश बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष जगनानी, सचिव वनीत जैन, दिनेश गुप्ता, राजेश बंसल,श्री श्याम परिवार ट्रस्ट से प्रदीप गर्ग, राकेश बंसल, माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट से महासचिव रमन सिंगला,श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट से धर्मपाल सिंगला, परवीन अग्रवाल, श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट से दिनेश बंसल, पवन बंसल, पुनीत बंसल, अभिषेक गुप्ता,सुप्रभात योगा ग्रुप से विशाल गोयल (सोनु), तरसेम सिंह सैनी, अनिल मंगला, विजय बंसल, विजय कपूर,सुखपाल सिंह,रुचित बंसल, कुणाल गुप्ता, केवल बंसल, शिवकुमार अग्रवाल, आदि मित्रगण समाजसेवी उपस्थित रहे।