(Chandigarh News) चंडीगढ़। कोका कोला इंडिया और इसके फाउंडेशन आनंदन के समर्थन से हॉकी इंडिया रांची, झारखंड में 28 मार्च तक चलने वाले नेशनल वीमेंस हॉकी लीग 2024-25 के अंतिम चरण की मेजबानी कर रही है। अप्रैल-मई, 2024 में पहले चरण के सफल आयोजन के साथ इस लीग ने भारत की शीर्ष महिला हॉकी खिलाड़ियों को सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए मंच प्रदान किया है।

अपनी तरह की इस पहली घरेलू लीग के माध्यम से उभरती खिलाड़ियों को बड़े नामों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलता है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का अवसर भी मिलता है। इसमें 14वें हॉकी इंडिया सीनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप 2024 की शीर्ष 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भाग ले रही टीमों में हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी झारखंड, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा शामिल हैं।

इस साझेदारी से विशेष कोचिंग, ट्रेनिंग उपकरण, पोषण समेत कई महत्वपूर्ण संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित की जाती है

महिला हॉकी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लक्ष्य के साथ नेशनल वीमेंस हॉकी लीग 2024-25 कोका कोला इंडिया के ‘हैशटैग शी द डिफरेंस’ (#SheTheDifference) कैंपेन का ही विस्तार है। यह पहल महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उन्हें समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित है। इस साझेदारी से विशेष कोचिंग, ट्रेनिंग उपकरण, पोषण समेत कई महत्वपूर्ण संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित की जाती है। साथ ही इसके माध्यम से कैंप एवं टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाता है, जिससे खेल का विकास होता है और महिला खिलाड़ी सशक्त होती हैं।

हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप टर्की ने कहा, ‘यह साझेदारी भारत में महिला हॉकी के स्तर को उठाने में अहम है। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए जरूरी संसाधन एवं अवसर मिल रहे हैं। साथ मिलकर हम महिला हॉकी के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सफलता का रास्ता तैयार कर रहे हैं।’हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘हमने लीग के अंतिम चरण की शुरुआत कर दी है और हम इस दौरान शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। इससे भारतीय महिला हॉकी के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।’

Chandigarh News : विधायक रंधावा ने सिल्वर सिटी में किया ट्यूबवेल का उद्घाटन