Chandigarh News: बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

0
105
Chandigarh News
Screenshot

Chandigarh News: चंडीगढ़ में रविवार सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में ठंड का असर और अधिक हो गया है। वहीं, शनिवार को भी चंडीगढ़ का मौसम मिलाजुला रहा। दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जबकि रात में बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

शहर में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से भी 1 डिग्री अधिक है। दिनभर मौसम शुष्क रहा और बारिश नहीं हुई। जनवरी की शुरुआत से लेकर अब तक मौसमी वर्षा पूरी तरह से शून्य रही है, जिससे सामान्य वर्षा की तुलना में 100 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

हालांकि रात के समय में अचानक शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी लेकिन यह बेहद कम रही, जिसकी वजह से मौसम विभाग इसे ट्रेस नहीं कर पाया। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को बादल छाने और बारिश होने की संभावना कम है लेकिन सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।