Chandigarh News: हरियाणा मे कांग्रेस की बनेगी सरकार, हिमाचल में कांग्रेस ही जीतेगी उपचुनाव : राजीव शुक्ला

0
124
चंडीगढ़ (मंजीत सहदेव): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और इस पर कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरे जोरों शोरों से काम करने में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और कांग्रेस के साथ लोग जुड़े हैं। राजीव शुक्ला कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे ।
किरण चौधरी मौक़ापरस्त 
राजीव शुक्ला ने कहा कि किरण चौधरी को 40 साल बाद प्रमुख पदों पर रहने के बाद समझ में आया कि कांग्रेस में कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं है। उन्होंने कहा कि 40 साल तब वह इसी ढांचे के साथ जुड़ी हुई थी आज उन्हें इस्माइल खामियां नज़र आ रही है। इससे पता चलता है कि वह मौक़ापरस्त हैं।
शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में तीनों उपचुनाव जीतने जा रहे हैं।
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी 
राजीव शुक्ला ने घोषणा की कि चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी, जिसके बाद राज्य और जिला स्तर के विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुरू होंगे।शुक्ला ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के जसप्रीत सिंह को चंडीगढ़ के लिए चुनाव आयुक्त के रूप में नामित किया गया है, जो संगठनात्मक चुनावों के संचालन को मानीटर करेंगे। युवा कांग्रेस के नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए सदस्यता अभियान, जो कांग्रेस पार्टी के लिए नए नेतृत्व को तैयार करने के लिए एक नर्सरी के रूप में कार्य करता है, 20 जुलाई 2024 से शुरू होगा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए, शुक्ला ने कहा कि युवा हमेशा समाज में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के ध्वजवाहक रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश का युवा त्रस्त है क्यों कि वह पढ़ाई लिखाई करने के बाद भी अभूतपूर्व बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
शुक्ला के साथ मौजूद एचएस लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लुबाना चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अपने पद पर बने रहेंगे।
राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी का ध्यान चंडीगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने पर है।लोगों ने कांग्रेस में रुचि दिखानी शुरू कर दी है क्योंकि उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया है।चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव की घोषणा की गई है क्योंकि कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करती है।
प्रधानमंत्री रूस तो जा सकते हैं मणिपुर नहीं 
राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री रूस गए हैं।हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन हम मांग कर रहे हैं कि उन्हें मणिपुर भी जाना चाहिए था। वहाँ कई महीनों से दंगे हो रहे हैं और लोग मरे हैं लेकिन प्रधानमंत्री एक बार भी इसके लिए को देखने के लिए नहीं गये हैं।शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस इस बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं।हिमाचल प्रदेश में तीनों उपचुनाव जीतने जा रहे हैं।
पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। पंजाब सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मैं पंजाब के सीएम से इस पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हैं ।