Chandigarh News: 8 मार्च को रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि होंगे मुख्यमंत्री

0
39
Chandigarh News

Chandigarh News: उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को जिला में महिला रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव वशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी।

उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

यह दिन महिलाओं के संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करता है। उन्होंने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता सुनिश्चित करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करना है।

मोनिका गुप्ता ने साथ ही महिलाओं को आग्राह किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।