Chandigarh News : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा हमारी सरकार आई तो एमएसपी पर उठाई जाएगी किसानों की फसलें

0
67
Chief Minister Naib Saini said that if our government comes, then the crops of the farmers will be procured at MSP
मुख्यमंत्री हरियाणा की अगवाई में हरजीत सिंह मिंटा साथियों सहित भाजपा में शामिल के दृश्य
  • पंजाब के लोगों की सेवा के लिए भाजपा 24 घंटे तैयार, लोगों का साथ जरूरी

(Chandigarh News) जीरकपुर। जीरकपुर शहर में पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही थी के शहर के कुछ मौजूदा पार्षद भारी संख्या में लोगों के साथ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इस चर्चा पर आज उसे समय विराम लग गया जब हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी की अगवाई में वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा भारी संख्या में अपने साथ लोग लेकर भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उनके साथ तीन ओर पार्षद भी मौजूद थे। हरजीत मिंटा के साथ वार्ड नंबर चार से पार्षद सुनीता जैन, वार्ड नंबर एक से उषा राणा द्वारा भी पार्टी ज्वाइन की गई। जबकि इससे पहले वार्ड नंबर पांच की पार्षद नेहा शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा भी पहले ही भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं।

बलटाना मोड़ पर स्थित वैडिंग रिजॉर्ट नामक मैरिज पैलिस में हरजीत मिंटा द्वारा एक भव्य समागम आयोजित किया गया था जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद महारानी परणीत कौर, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के जिला प्रधान व मंडल प्रधान से लेकर जिला कार्यकारिणी के समूह सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके बात करते हुए पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने कहा के पिछले करीब 4 वर्ष से नगर परिषद जीरकपुर में लोगों का कोई भी काम नहीं हो रहा था। शहर के विकास कार्य बिलकुल बंद पड़े थे और शहर निवासी विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्होंने आज यह फैसला लिया और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने बताया की लोगों ने अपने कार्यों को करवाने को लेकर उनपर विश्वास जिताते हुए उन्हें पार्षद बनाया था और उनके काम करना उनका फर्ज है यहीं कारण है के उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने कहा के जिस पार्टी में पार्षदों की सुनवाई नही जनता की क्या सुनवाई होगी।

पंजाब में भी हरियाणा की तर्ज पर होगा विकास अगर जनता दे भाजपा का साथ 

प्रोग्राम में भाषण देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी पार्षदों का स्वागत किया और कहा कि मैं हमेशा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार रहता हूं। मेरा जीरकपुर तथा आसपास के क्षेत्र से गहरा नाता है उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों के लिए 24 घंटे हाजिर रहता हूं लेकिन अब पंजाब के लोग भी कभी भी मेरे पास आकर मुझसे अपना काम करवा सकते हैं मैं विकास कार्यों के लिए हमेशा तैयार मिलूंगा। उन्होंने आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां-वहां विकास की रफ्तार बहुत तेज है और आने वाले समय में अगर पंजाब के लोगों ने भी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाई तो यहां भी पूरा राज्य तरक्की के रास्ते पर चलने लगेगा।

भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों को एमएसपी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी कहा है कि आप किसानों से मिले और उनकी सारी फैसले एसएसपी पर खरीदनी शुरू करें क्योंकि हम हरियाणा में सारी फसलों को एमएसपी पर खरीदनी शुरू कर दी है। इसके अलावा अगर किसान की फसल खराब हो जाती है तो उसके पैसे भी हम किस को देते हैं। भाजपा सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है और किसानों आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इस दौरान पंजाब के सैनी ब्रादरी द्वारा मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी को बुके देकर सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री हरियाणा की अगवाई में हरजीत सिंह मिंटा साथियों सहित भाजपा में शामिल

Chandigarh News : भाविप की डेराबस्सी में नई खुली विवेकानंद शाखा का शुभारंभ