Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन में बदलाव 

0
116
चंडीगढ़ (राहुल सहदेव): पंजाब सिविल सेवा कैडर के अधिकारी रुबिंदरजीत सिंह के चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल होने के बाद कुछ विभागों में बदलाव किया गया है। उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन में कुल पांच विभाग दिए गए हैं। उन्हें निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक तकनीकी शिक्षा, प्रोजेक्ट निदेशक शिक्षा, अतिरिक्त सचिव मुद्रण एवं स्टेशनरी, अतिरिक्त सचिव निगम नियुक्त किया गया है।
रुबिंदरजीत सिंह को दिए गए सभी विभाग पहले पीसीएस अधिकारी अमनदीप सिंह भट्टी के पास थे। अब उनके पास अतिरिक्त सचिव उच्च शिक्षा का पद है। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य विभागों में अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसमें उन्हें तकनीकी शिक्षा में भी अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार भी दिया गया है। इसके अलावा वह सचिव रेडक्रॉस सोसायटी का पद भी संभालेंगे।
कुछ रोज़ पहले भी हुआ था बदलाव 
चंडीगढ़ प्रशासन कुछ दिन पहले में भी बदलाव किए थे। हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी संयम गर्ग को समय से पहले ही उनके होम कैडर में वापस भेज दिया गया था। उस समय प्रद्युम्न सिंह को अतिरिक्त निदेशक प्रशासन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल-32 के साथ-साथ निदेशक पर्यटन का कार्यभार दिया गया था।