Chandigarh News: चंडीगढ़ की इंस्पिरेशनल क्वीन डॉक्टर परी को फिटनेस ब्यूटी एंड आइकन से सम्मानित किया गया

0
263
Chandigarh News

Chandigarh News: महिलाओं के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्तोत्र बनी डॉक्टर परी ट्राई सिटी की महिलाओं के लिए जानी मानी शख्शियत है। महिलाओं को प्रेरित करने के लिए वह हमेशा जागृत रहती है और डॉक्टर परी ट्राई सिटी में प्रेरणादायक क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। हाल में इन्होने ब्यूटी फिटनेस क्वीन ,आइकन ऑफ इंडिया और पैशन क्वीन ऑफ़ चंडीगढ़ अवार्ड भी जीते हैं।डॉक्टर परी को बेस्ट समाज सेविका का भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये हमेशा महिलाओं और बच्चों के सपनों को सपनों की उड़ान एन.जी.ओ से पूरा कर रही हैं।

वह कई मशहूर ब्रांड के साथ काम कर चुकी है और ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। ‘मशाल’ एनजीओ की तरफ से डॉक्टर परी को नव वर्ष की शुभकामनाएं और उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि डॉक्टर परी का नाम जैसा है, वैसा उनका काम बोलता है। डॉ परी अपने परिवार को अपनी प्रेरणा मानती है और अपनी जिम्मेदारियों के साथ वह अपने सपनों को पूरा करते हुए महिलाएं और बच्चों के लिए समाज में प्रेरणा को जागृत कर रही है।