Chandigarh News : निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की लगी हाजिरी

0
254
Chandigarh News : निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की लगी हाजिरी
Chandigarh News : निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की लगी हाजिरी

Chandigarh News : मंजीत सहदेव। चंडीगढ़। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) चंडीगढ़ (Chandigarh) भाजपा कार्यालय (BJP Office) में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा की हुई हार को लेकर विस्तृत चर्चा करने के लिए पहुँची थी। इस दौरान चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा (Jitendra Malhotra) द्वारा भाजपा के नेताओं को कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए न्यौता भेजा गया था लेकिन इसमे अधिकतर नेता शामिल ही नहीं हुए।

पार्टी सूत्रों की माने तो इसमे डेढ़ सौ से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया था जबकि इसमे 100 से भी कम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसी को लेकर अब यह बात तो स्पष्ट हो रही है की चंडीगढ़ भाजपा मे गुटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है और मौजूदा अध्यक्ष को लेकर भाजपा खेमे मे काफी रोष दिखाई दे रहा है।

कई नेता नहीं पहुंचे Chandigarh News

निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा के लिए हुए इस कार्यक्रम मे चंडीगढ़ भाजपा द्वारा कार्यक्रम मे बुलाए गए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्कूली बच्चों की तरह हाजिरी लगाई गई थी। रजिस्टर से पढकर एक एक नेता और कार्यकर्ता का नाम बोला जाता था और सामने बैठे हुए नेता और कार्यकर्ता अपनी हाजिÞरी लगाते थे।

इसी दौरान चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा भी वहाँ मौजूद थे। काफी अधिक संख्या मे भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस मीटिंग मे शामिल न होने को लेकर पार्टी के भीतर काफी चर्चा रही, हालांकि इस बारे मे पार्टी की ओर से कोई भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

Chandigarh News : निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की लगी हाजिरी
Chandigarh News : निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की लगी हाजिरी

चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता संजीव राणा का कहना है कि ऐसा नहीं है। सभी लोग वहाँ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी लोग उपस्थित थे। कोई भी गैर हाजिÞर नहीं था।

सत्यपाल जैन को नहीं भेजा न्यौता Chandigarh News

एक तरफ जहां चंडीगढ़ भाजपा मे संजय टंडन की हार को लेकर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं पार्टी मे गुटबाजी भी खुलकर दिखाई दे रही है।

निर्मला सीतारमन के कार्यक्रम मे सत्यपाल जैन (satypal jain) को न्यौता नहीं दिया गया था, जबकि सत्यपाल जैन उसी दिन किसी समाजसेवी संस्था के कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि रूप में शामिल हुए थे। सत्यपाल जैन के करीबियों का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता नहीं दिया गया।

चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व मेयर दिवेश मौदगिल को भी इस कार्यक्रम के लिए न्यौता नहीं दिया गया। व्यापारी वर्ग के बड़े नेता और कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेड चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष हरीश गर्ग के अलावा कई नेताओं को न्यौता तक नहीं दिया गया। Chandigarh News

यह भी पढ़ें : Karnal News : सुभाष सुधा ने डिपो होल्डर का लाइसेंस रद व एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश